Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News: चलती होंडा शाइन बनी आग का गोला, भाठागांव में बाइक में लगी भीषण आग; कूदकर बची चालक की जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भाठागांव से तेलीबांधा की ओर जा रहे युवक की होंडा शाइन बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई। समय रहते चालक ने बाइक रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक कुछ ही सेकेंड में धू-धूकर जलने लगी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

See also  मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित..

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे आग की लपटों में घिरी बाइक दिखाई दे रही है। राहगीरों द्वारा बनाया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि वाहन से धुआं, जलने की गंध या किसी प्रकार की तकनीकी खराबी महसूस हो, तो तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।

See also  C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!