Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जमीन के लिए खूनी खेल , बेटे ने ही उजाड़ दिया अपना परिवार, पुलिस ने दोहरे नहीं चौहरे हत्याकांड का किया खुलासा, 4 लोगों की हत्या, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई हैं ,जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जहां जमीन विवाद ने रिश्तों का ऐसा कत्ल किया कि एक बेटे ने ही अपने बूढ़े माता-पिता समेत मासूम भतीजा-भतीजी को मौत के घाट उतार दिया, धारदार कुल्हाड़ी से किए गए इस खूनी खेल के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। चार लाशें,खून से सनी खाट और गांव में पसरा मातम, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी है,बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुका है और जेल से बाहर आते ही उसने फिर एक बार खून से रिश्तों को रंग दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड से बड़ा खुलासा हो सकता है।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भवंतरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने एक ही परिवार के चार लोगों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा,करीब जाकर देखने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि चारों की मौत हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई, और देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत फैल गई, सूचना पर सरपंच और पुलिस टीम मौके पर पहुंची,जहां चारों तरफ मातम और सन्नाटा पसरा हुआ था, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य में जुटा हुआ था,लेकिन जमीन विवाद ने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपी मृतक का ही बेटा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की वारदात में शामिल रहा है और 14 साल की सजा काटकर हाल ही में गांव लौटा था,लेकिन जेल से लौटने के बाद भी उसके सिर से खून का जुनून नहीं उतरा, और उसने एक बार फिर रिश्तों को कुल्हाड़ी से काट डाला, चार हत्याओं की इस वारदात के बाद पूरा गांव सहमा हुआ है, गांव के लोग रात होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं,क्योंकि जिस बेटे ने अपने मां-बाप को नहीं छोड़ा, वो किसी का भी नहीं हो सकता। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है, और हत्या के पीछे जमीन विवाद को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, लेकिन इस खौफनाक हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है, कि आखिर जमीन के कुछ टुकड़ों के लिए इंसान कब तक रिश्तों का कत्ल करता रहेगा,

See also  छत्तीसगढ़ में प्रीमीटिव टाईब्स को मिल रही बुनयादी सुविधाएं और पक्के आवास, पीएम जनमन योजना के लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधान...

जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया,पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी,पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर बड़ा अपडेट, वडोदरा में चल रही है शूटिंग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!