Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर के विजय थवाईत निकले बाइक से चार धाम यात्रा पर, आस्था और जुनून का अनोखा संगम

जांजगीर-चांपा। अगर मन में श्रद्धा हो और इरादे मजबूत हों, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं लगता। जांजगीर के निवासी विजय थवाईत ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिखाया है। विजय अपनी मोटरसाइकिल से चार धाम यात्रा पर निकल चुके हैं। वे बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करेंगे। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 20 दिनों का समय लगेगा।

हर साल की तरह इस बार भी विजय थवाईत ने बाइक से ही कठिन पहाड़ी रास्तों का सफर तय करने का संकल्प लिया है। ऊंची पहाड़ियां, बदलता मौसम और लंबा सफर आम लोगों के लिए चुनौती हो सकता है, लेकिन विजय के लिए यह आस्था, आत्मविश्वास और एडवेंचर का संगम बन चुका है।
विजय का कहना है कि चार धाम यात्रा उन्हें मानसिक शांति और नई ऊर्जा देती है। यही वजह है कि वे हर साल इस धार्मिक यात्रा पर निकलते हैं। खास बात यह है कि वे अकेले ही अपनी मोटरसाइकिल से हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हैं।
उनकी इस यात्रा को लेकर शहरवासियों और दोस्तों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने विजय को सुरक्षित यात्रा और सफल दर्शन की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
चार धाम की कठिन यात्रा पर बाइक से निकलना न केवल साहस का उदाहरण है, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि श्रद्धा और जुनून के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

See also  कोरबा ब्रेकिंग : जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने पर चाकू मारा बोला-‘होने नहीं दूंगा किसी और की’…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!