Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मेरठ में अनोखी शादी! बचपन से देखा सपना…दूल्हे ने घोड़ी नहीं, हाथी पर सवार होकर निकाली बारात

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन के सपने को सच करते हुए घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर बारात निकाली।

राजस्थान से बुक किया गया स्पेशल हाथी

अंकित ने इस खास मौके के लिए राजस्थान से एक हाथी बुक कराया। इस हाथी का 24 घंटे का किराया करीब 2.60 लाख रुपये बताया गया है।इसके अलावा हाथी को मेरठ लाने में लगभग 1 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च आया।

सपने के लिए बड़ी कीमत

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अंकित के लिए यह खर्च आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए लंबे समय तक बचत की।उनका कहना था कि वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे।

Advertisment

गांव में बना आकर्षण का केंद्र

See also  जेल में बढ़ रही थी गुटबाजी, खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट...

जब घुड़चड़ी के दौरान घोड़ी की जगह हाथी को देखा गया तो गांव के लोग हैरान रह गए। बुजुर्गों ने इस अनोखी परंपरा की सराहना की, वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दूल्हे के इस अनोखे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सपनों की मिसाल बना अंकित

अंकित की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करे, तो मुश्किल से मुश्किल इच्छा भी पूरी हो सकती है।

See also  बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर हाईकोर्ट हुआ सख्त! धीमी रफ्तार पर सरकार को फटकार, जुलाई में अगली तारीख

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!