Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और साथ ही लॉज संचालकों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रायपुर जिले के भंडारपुरी निवासी 26 वर्षीय युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया।

See also  छत्तीसगढ़ में ‘विशेष सत्र’ से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक आज: महिला आरक्षण पर घेराबंदी और निंदा प्रस्ताव की तैयारी

आरोप है कि 23 मार्च 2026 को युवक डोंगरगढ़ आया और महिला को एक लॉज में ले गया, जहां उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया और कथित तौर पर वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

See also  जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यों का निरीक्षण, उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन एवं पाइपलाइन की जांच की...

इस घटना के बाद होटल और लॉज संचालकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि संबंधित लॉज में आने वाले लोगों की पहचान सही तरीके से दर्ज की गई थी या नहीं, और कहीं किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती गई।

Advertisment

पुलिस ने इस मामले को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ी गंभीर चेतावनी भी बताया है। लोगों से अपील की गई है कि ऑनलाइन संबंधों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!