Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएसआर (CSR) मद से प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति में हो रही देरी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (25 फरवरी 2026) के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा उनके द्वारा अनुशंसित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कार्यों के प्रस्ताव, तकनीकी प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज कलेक्टर कार्यालय एवं सीएसआर से संबंधित विभागों को प्रेषित किए थे, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्यों को मंजूरी मिल सके।
हालांकि, विधायक के अनुसार विभागीय स्तर पर लापरवाही के चलते अब तक उनके द्वारा अनुशंसित एक भी कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी गई है। इसके विपरीत, अन्य कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर राशि व्यय कर दी गई है, जिससे निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

See also   BIG BREAKING: पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, जोगी कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, अज्ञात पर FIR दर्ज…जानिए विस्तार से पूरा मामला

विधायक कश्यप ने पत्र में यह भी कहा कि इस स्थिति से न केवल उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है, बल्कि प्रदेश की जनता के बीच यह संदेश जा रहा है कि विधानसभा की कार्यवाही और मंत्रियों के आश्वासन का कोई औचित्य नहीं रह गया है। उन्होंने इसे प्रशासनिक जवाबदेही की कमी बताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो विधानसभा की कार्यवाही और मंत्रियों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सुशासन केवल नारों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए।

Advertisment

इस मुद्दे ने जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

See also  राष्ट्र सेविका समिति जिला जांजगीर का विजयादशमी उत्सव संपन्न, शस्त्र पूजन के माध्यम से कर्तव्य, साहस और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!