Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में ‘विशेष सत्र’ से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक आज: महिला आरक्षण पर घेराबंदी और निंदा प्रस्ताव की तैयारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में 29 और 30 अप्रैल के दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार (29 अप्रैल) को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई गई है। इस कैबिनेट बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति और उसमें पेश किए जाने वाले शासकीय कार्यों पर अंतिम मुहर लगेगी।

महिला आरक्षण पर सदन में संग्राम के आसार: विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, छठवीं विधानसभा का नवम (विशेष) सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। सूत्रों के अनुसार, इस सत्र का मुख्य केंद्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण) रहने वाला है। सत्ता पक्ष भाजपा, महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के पुराने स्टैंड और लोकसभा में हुई देरी को लेकर सदन में ‘निंदा प्रस्ताव’ ला सकती है। भाजपा का लक्ष्य इस मुद्दे के जरिए विपक्ष को महिला विरोधी साबित कर राजनीतिक बढ़त बनाना है।

See also  छत्तीसगढ़: शिक्षकों को राशन वितरण केकार्य में की गई नियुक्ति, बच्चों के भविष्यके साथ हो रहा खिलवाड़

विपक्ष ने भी कसी कमर: दूसरी ओर, कांग्रेस भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। विशेष सत्र की एक ही बैठक में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के साथ-साथ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र के अलावा अन्य जनहितकारी योजनाओं और प्रशासनिक नियुक्तियों पर भी चर्चा हो सकती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!