Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

26 साल पहले बेची जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे दोबारा बेचा, लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चांपा पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 4 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने पहले से बेची जा चुकी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोबारा बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336, 338 एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगोपाल यादव उर्फ ननकीदाऊ (58 वर्ष), निवासी ग्राम जगदल्ला, चांपा के रूप में हुई है।
 
शिकायत के बाद खुला धोखाधड़ी का मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटाडबरी निवासी गौकरण पटेल ने 4 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रामगोपाल यादव ने अपनी नाम दर्ज भूमि को 6 लाख 350 रुपये में बेचने का सौदा किया था। तहसील कार्यालय चांपा में 100 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया था। सौदे के दौरान 50 हजार रुपये नगद अग्रिम दिए गए, जबकि बाद में 5 लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से आरोपी और उसके पुत्र को किया गया। इसके बाद संबंधित भूमि की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम कराई गई।
 
नामांतरण के दौरान सामने आई बड़ी सच्चाई
जब भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई, तब जांच में पता चला कि यही जमीन आरोपी वर्ष 1996 में ही ग्राम कोसमंदा निवासी एक व्यक्ति को बेच चुका था। उस समय नामांतरण नहीं होने का लाभ उठाकर आरोपी ने कथित रूप से दस्तावेजों में कूटरचना की, भूमि की दूसरी प्रति प्राप्त की और उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कर दी।
 
दस्तावेजी साक्ष्यों से हुआ खुलासा
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 286/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों से यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पहले से बेची गई भूमि का दोबारा विक्रय किया। पुलिस ने किसान पुस्तिका सहित अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए और प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
 
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निकिता साहू, गोपी सिंह, रूकसाना बानों, आरक्षक मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, वीरेश सिंह सहित थाना चांपा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

See also  केजरीवाल का हमला, भाजपा बंद कर देगी मुफ्त सुविधाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!