Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल और तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत हथियार जब्त

जांजगीर-चांपा, 4 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले में सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल और तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चलती स्कॉर्पियो वाहन से नकली पिस्टल और तलवार बाहर निकालकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक नकली पिस्टल, एक चापड़ (तलवारनुमा हथियार) तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क तथा सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी।

See also  Durg Crime : बच्चों के मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में हिंसक पथराव और इलाके में तनाव

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा चौक के पास मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो में सवार दो युवक नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू (22 वर्ष), निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर तथा निखिल बाधड़े (21 वर्ष), निवासी ग्राम भनेसर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नकली पिस्टल और एक चापड़ बरामद किया। हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने दोनों हथियारों के साथ घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया।

Advertisment

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।

See also  रायगढ़ में संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में...

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि, हथियारों का प्रदर्शन अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली कोई घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!