Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लायंस के पांच विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल गेम में किया जिले का नाम रोशन

 जांजगीर-चांपा। 11वीं इंडो नेपाल चैंपियनशिप 2026 में लायंस के पांच विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल गेम में जाकर मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नेपाल के पोखरा शहर में 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई। जिसमें लायंस के पांच विद्यार्थी ओम निर्मलकर, मौली शर्मा, कनीज फातिमा बक्शी, अंजलि कश्यप ने बैडमिंटन खेल में सिल्वर मेडल हासिल किया साथ में मनीष कुमार शराफ ने चेस खेल में गोल्ड मेडल हासिल किया। लायंस स्कूल विद्यालय के  चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन एवं लायंस क्लब अध्यक्ष mjf लायन संतोष कुमार सोनी, लायंस स्कूल के सचिव सी ए लायन सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इनके सफलता को देखते हुए विद्यालय परिवार ने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की, कोच के रूप में गौरव कटकवार का विशेष योगदान रहा। पूरे भारत से इंदौर नेपाल में 216 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें से पूरे छत्तीसगढ़ से 55 खिलाड़ी शामिल हुए जिससे ओवरऑल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को अवार्ड दिया गया जिसमें विभिन्न खेल को मिलाकर 12 सिल्वर 43 गोल्ड मेडल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया।

See also  MP NEWS: महाकुंभ जा रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, पति-पत्नी समेत 6 की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!