Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gold Price Today : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड 3000 रुपये सस्ता, चांदी भी लुढ़की

नई दिल्ली : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी के दाम में भी 2100 रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,47,255 रुपये पर बंद हुआ था, जो सोमवार को गिरकर 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस तरह सोने की कीमत में 3,043 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

See also  देर रात चली गोली की खबर से सनसनी, रंजिश में भिड़े दो पक्ष

अगर सोने के उच्चतम स्तर से तुलना करें, तो इसका लाइफटाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। इस हिसाब से सोना अब तक करीब 58,772 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं फरवरी के अंत से अब तक इसमें 21,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी देखने को मिली। 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार को गिरकर 2,25,797 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव 2,27,954 रुपये से 2,157 रुपये कम है। फरवरी के अंत के मुकाबले चांदी अब तक करीब 56,847 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

See also  CG NEWS : रायपुर के उरला में पेट्रोल पंप पर आगजनी, कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

चांदी के लाइफटाइम हाई 4,39,337 रुपये प्रति किलो से तुलना करें तो यह अब करीब 2,13,540 रुपये तक सस्ती हो चुकी है, यानी लगभग आधी कीमत पर मिल रही है।

Advertisment

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट की स्थिति के बावजूद सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। महंगाई के बढ़ते जोखिम के चलते निवेशक नकदी बनाए रखना पसंद कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग कमजोर पड़ी है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने भी सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।(नोट: सोना-चांदी में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

See also  CG: 17 लाख की सरिया लेकर फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!