Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर के उरला में पेट्रोल पंप पर आगजनी, कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल भरवाते समय दोपहिया वाहन में आग लगा दी। गनीमत रही कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान पास में खड़े एक अन्य युवक को सिगरेट पीते देख कर्मचारियों ने उसे दूर जाने को कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डालते समय ही वाहन में आग लगा दी। आग भड़कते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौजूद लोग घबरा गए।

See also  रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज आज से, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने...

हालांकि पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझा दी। यदि आग फैल जाती तो पास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पेट्रोल पंप को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!