Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में बैठे तस्कर फोन पर लेते थे आर्डर

रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ड्रग्स सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश किया है। काशीराम नगर इलाके में घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 5.58 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुणाल मंगतानी, सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव के रूप में हुई है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली से संचालित हो रहा था। वहां बैठे तस्कर फोन के जरिए ऑर्डर लेते थे और रायपुर में मौजूद अपने गुर्गों को सक्रिय करते थे। आरोपी मोबाइल टैक्सी और रेपिडो राइडर के रूप में काम करते थे, जिससे उन्हें शहर में बिना संदेह घूमने और ड्रग्स सप्लाई करने में आसानी मिलती थी।

See also  विधानसभा में उठा खाद घोटाले का मुद्दा, विधायक ब्यास कश्यप ने मार्कफेड की भूमिका पर उठाए सवाल,  उच्च स्तरीय जांच की मांग  

गिरोह ड्रग्स की डिलीवरी के लिए ‘डेड ड्रॉप’ पद्धति का इस्तेमाल करता था। ऑर्डर मिलने के बाद आरोपी किसी सुनसान या सार्वजनिक स्थान पर ड्रग्स छिपा देते थे और फिर ग्राहक को उसकी लोकेशन या वीडियो भेज देते थे। इस तरीके से वे लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचते रहे। संदेह से बचने के लिए कई बार नाबालिगों का भी इस्तेमाल किया जाता था।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई और गोवा जैसे राज्यों से ट्रेन, बस और कुरियर के जरिए रायपुर लाई जाती थी। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

See also  महादेव सट्टा ऐप प्रकरण में आरोपी अर्जुन यादव से पूछताछ पर महत्वपूर्ण खुलासा...

जांच में यह भी सामने आया है कि रायपुर में डिलीवरी करने वाले युवकों को हर डिलीवरी के बदले एक हजार से 1500 रुपए तक मिलते थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अब तक कितनी बार डिलीवरी की गई और किन-किन लोगों तक यह नशा पहुंचाया गया।

Advertisment

रायपुर क्राइम एवं साइबर सेल की टीम ने रायपुर में कार्रवाई के बाद दिल्ली में भी दबिश देकर कुछ आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों को रायपुर लाया जा रहा है, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!