Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराते गेम्स–2025 मुंगेली में दो दिवसीय भव्य आयोजन सम्पन्न

जांजगीर-चांपा। जिला मुंगेली मुख्यालय स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में दो दिवसीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराते गेम्स–2025 का सफल और अत्यंत उत्साहपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन का संचालन रेन सिन कान कराटे छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया तथा सह-आयोजक के रूप में वर्सेटाइल शोतोकान एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका रही। आयोजक सेंसई श्री रमाकांत मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता में राज्य के 23 जिलों से आए लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन तथा खेल–भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीमों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणी में प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किए, जिनमें प्रथम स्थान पर जांजगीर–चांपा की टीम रही। जांजगीर जिले की टीम ने प्रशिक्षक अखिलेश आदित्य,अमृता शर्मा और योगिता शर्मा के नेतृत्व में श्रेष्ठ तकनीक और शानदार संघर्ष का परिचय देते हुए प्रथम टीम ट्रॉफी अपने नाम की।

See also  छत्तीसगढ़ के युवा बनाएंगे ट्रैक्टर, महिंद्रा कंपनी के साथ एमओयू, सीएम साय बोले – कौशल ही समृद्धि का आधार

वहीं द्वितीय स्थान पर मुंगेली (सिलदहा–पथरिया एवं लोरमी) की टीम रही, जिसने संतुलित, दमदार और सधे हुए खेल का अद्भुत नमूना प्रस्तुत किया। तृतीय स्थान पर मुंगेली की ‘हीट टीम’ रही, जिसने प्रशिक्षक चैतराम साहू के दिशा–निर्देशन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह स्थान सुरक्षित किया। चतुर्थ स्थान पर चांपा की टीम रही, जिसने प्रशिक्षक योगिता शर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट और अनुशासित खेल दिखाते हुए अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराई। इसके साथ ही अन्य जिलों का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा। महासमुंद (सरायपाली) की टीम ने प्रशिक्षक भोजराज साहू के नेतृत्व में तत्परता, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता से भरपूर खेल का प्रदर्शन किया। सारंगढ़ की टीम प्रशिक्षक त्रिलोचन पटेल के मार्गदर्शन में प्रभावी खेल के साथ सूची में शामिल हुई। मानपुर–मोहल्ला की टीम प्रशिक्षक किरती शाह मंडावी के निर्देशन में पंचम स्थान पर रही। इसी क्रम में रायपुर जिले की तिल्दा की टीम प्रशिक्षक अनुराधा गिरी के नेतृत्व में, सुकमा की टीम प्रशिक्षक गुंजन धिवर के नेतृत्व में तथा बिलासपुर (तखतपुर) की टीम ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बनाया।

See also  मुख्यमंत्री ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वायदा, रायपुर एम्स में हुई श्रवण बाधित वर्षा की सफल सर्जरी, परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार...

दोनों दिनों के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास का अद्वितीय संगम देखने को मिला। प्रत्येक मुकाबले में संयम, उत्कृष्ट तकनीक, तैयारी और प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसने इस आयोजन को अत्यंत सफल और प्रभावशाली बनाया।

इस प्रतियोगिता की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को ‘रेन सिन कान कराटे स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विभूषित प्रशिक्षकों में अखिलेश आदित्य, बहोरन वर्मा, चैतराम साहू, योगिता शर्मा, त्रिलोचन पटेल, किरती शाह मंडावी, अनुराधा गिरी, गुंजन धिवर और राज कपूर गेंडले सम्मिलित हैं। इन सभी प्रशिक्षकों को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (खेल विभाग) के सहायक क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, जो इस आयोजन की गरिमा और महत्व को और अधिक बढ़ाता है।

Advertisment

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश दिघास्कर, गणपत गंधर्व, के.टी.वाई.एफ. के राष्ट्रीय महासचिव गणेश सागर तथा मुंगेली जिले के गिरधर सोनवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इन अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ व्यक्त कीं। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक समृद्ध हुई।

See also  Janjgir-Champa News : चलती स्कूटी में लगी भीषण आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर राख...

उक्त दो दिवसीय प्रतियोगिता अनुशासन, कौशल, समर्पण और खेल–भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनी और छत्तीसगढ़ राज्य के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को एक नए मुकाम तक ले जाने में सफल रही। यह भव्य आयोजन न केवल मुंगेली जिले के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की खेल–संस्कृति को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!