Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश…

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंड के विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया जिसमें मालखरौदा के निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास एवं जैजैपुर के तहसील कार्यालय का मरम्मत कार्य, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 20 बिस्तर और 10 बिस्तर वार्ड, निर्माणाधीन हाई स्कूल एवम् हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित भूमि संरक्षण के अंर्तगत बन रहे गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों की अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने का सम्बंधित अधिकारियो और ठेकेदारों को निर्देश दिया। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर उचित कार्यवाही करने का भी निर्देश कलेक्टर ने दिए है। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को समय समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मालखरौदा एसडीएम अरूण सोम, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, मालखरौदा तहसीलदार संजय मिंज, जैजैपुर तहसीलदार अनुराग भट्ट, जैजैपुर सीईओ सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी, मालखरौदा बीएमओ कृष्ण कुमार सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

See also  Raipur Crime : पुरानी रंजिश में चाकू से हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!