Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घायल कोबरा का रेस्क्यू: सर्प मित्रों की टीम फिर बनी जीवनरक्षक, उपचार के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा, देखिये वीडियो…

जांजगीर-चांपा। ग्राम पेंड्री में घायल अवस्था में मिले एक कोबरा का सर्प मित्रों की टीम ने सफल रेस्क्यू कर फिर साबित कर दिया कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। कोबरा के घायल होने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पशु चिकित्सक श्यामलाल ओगरे की देखरेख में कोबरा का प्राथमिक उपचार किया गया।

पूरी प्रक्रिया स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख अनुराग टिंकू शुक्ला के नेतृत्व में संचालित हुई। टीम में भोला राठौर, शैल राठौर, पप्पू शिवा, विक्की सिंह, पिंटू राठौर, संदीप सिंह और राजू यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी सदस्यों के समन्वित प्रयास, सतर्कता और विशेषज्ञता के कारण घायल कोबरा को उपचार उपरांत पूरी तरह स्वस्थ कर सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। सर्प मित्रों की यह टीम अब तक हजारों सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है। उनका यह सतत प्रयास न सिर्फ मानव–सर्प संघर्ष को कम करता है, बल्कि क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी बड़ा माध्यम बन रहा है। यह पहल समाज को सुरक्षित, संवेदनशील और प्रकृति-हितैषी वातावरण की ओर प्रेरित करती है।

See also  जांजगीर-चांपा जिले को मिला साइबर थाना, सीएम विष्णु देव साय ने साइबर फ़्रॉड से निपटने की दिशा में जिले को दी बड़ी सौगात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!