Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही, 3 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, 37 वाहन चालकों पर यातायात नियम उल्लंघन की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधिक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की की गई है।

सघन वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने, ट्रिपलिंग सवारी मो.सायकल में एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इस प्रकार 37 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया है।

मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले एवं तेज गति (ओवरस्पीडिंग) वाहन चालकों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जप्त कर उनके विरूद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

See also  भतीजे अरहान खान के शो ‘दम बिरयानी’ में सलमान खान ने की दिल खोलकर बात...

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें 03 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisment

यातायात जांजगीर पुलिस की अपील

  •  शराब के नशे में वाहन न चालांए।
  •  तेज गति से वाहन न चलाएं।
  •  हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
  •  मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
  •  माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए।
  •  रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।
  •  नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
  •  यातायात नियमों का कड़ाई से पालन।
  •  नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।
See also  वायरल वीडियो से खुली पोल: सारागांव थाना में पदस्थ आरक्षक 'लहरें' करता है अवैध वसूली, रेत माफियाओं से सेटिंग का खुलासा....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!