Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने निःशुल्क कमल फूल बाटने वाले रामलाल टण्डन को प्रभारी मंत्री जनसंपर्क अनुदान से 5 हजार रूपये का दिया चेक…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के जनसंपर्क अनुदान राशि से जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के ग्राम बनारी के अनुसूचित जाति मोहल्ले में रहने वाले, गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले समाज सेवी रामलाल टण्डन को जो प्रतिदिन प्रातः निःशुल्क अनेक घरो में पूजा के लिये कमल का फूल बांटते है, उन्हे पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बुलाकर उनके बारे में जानकारी एकत्र किया और उन्होंने उसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र करके बताया कि हम जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के जनसंपर्क अनुदान राशि से सहायता दिलाएंगे यह सुनकर वह समाज सेवी, अत्यंत गरीब व्यक्ति भावुक हुआ। पिछले दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने अपने जनसंपर्क कार्यालय स्टेशन चौक जांजगीर-नैला में उन्हे बुलाकर 5000 (पांच हजार रूपये ) का चेक अपने हाथों से प्रदान किया। चेक पाकर रामलाल टण्डन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अभार व्यक्त किया। इसी प्रकार पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र व जिले के रामायण पार्टी, किर्तन पार्टी, स्वसहायता समुह, युवा क्लब तथा गरीब समाज सेवियों को जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है उन्हे बुलाकर प्रभारी मंत्री जी के जनसंपर्क अनुदान राशि का चेक दीपावली के पहले प्रदान किया। इस पर सभी लोगों ने प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आभार जताया।

See also  कैबिनेट मंत्री देवांगन ने स्कूल, आंगनबाड़ी में खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का किया वितरण, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों को घरेलू गैस कनेक्शन करने के दिए गए थे निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!