Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यूथ आईकॉन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे “सफलता संकल्प उत्सव 2025” के मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों, समाजसेवियों और प्रेरक संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को…

जांजगीर-चांपा। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा आयोजित “सफलता संकल्प उत्सव 2025” का भव्य आयोजन आगामी 16 अक्टूबर (गुरुवार) को होटल ड्रीम पॉइंट, जांजगीर में अपराह्न 4 बजे से किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश सरकार के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी, जिन्हें युवा प्रेरणा और उत्कृष्ट नेतृत्व के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, कलेक्टर जन्मजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

See also  मोबाइल लूट की शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ अभद्रता और मारपीट, सिपाही पर गंभीर आरोप

इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों, संस्थाओं एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – महापरीक्षा अभियान” के मुख्य परीक्षा के चैंपियन और विद्यालय स्तरीय विजेताओं “जनरल नॉलेज चैंपियन साथ ही 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को “मेधावी छात्र सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत “प्रेरणा सम्मान” की श्रेणी में राज्यपाल/राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, समाजसेवी संस्थाएँ, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कवि-रचनाकार, रक्तदान संगठन, धार्मिक समितियाँ, खेल संघ पदाधिकारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

See also  रायपुर ब्रेक: छत्तीसगढ़ गृह विभाग में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल; कई जिलों के एसपी बदले, 92 पुलिस अधिकारियों का प्रभार ट्रांसफर

हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि “यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सफलता की प्रेरणा जगाने का अभियान है। इस मंच के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!