Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोबाइल लूट की शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ अभद्रता और मारपीट, सिपाही पर गंभीर आरोप

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल लूट की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक के साथ कथित रूप से थाना स्टाफ द्वारा गाली-गलौच और मारपीट की गई। पीड़ित युवक ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि दिनांक 11 मई 2025 की रात करीब 11:30 बजे, वह अपने साथ हुई मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज कराने बलौदा थाना पहुंचा था। वहां मौजूद एक सिपाही को जब उसने पूरी घटना बताई, तो सिपाही ने उसकी बहन को लेकर अभद्र और गंदी गालियां दीं, और थप्पड़ जड़ दिया।
यह घटना थाने के अंदर ही बारातियों की मौजूदगी में हुई, और बताया गया कि पूरी घटना थाना परिसर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज करवा कर वापस लौट रहा था, तब रास्ते में अमित कुमार ठाकुर और अन्य कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे उसकी दोनों जांघों में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित का कहना है कि चोटों के कारण वह न तो अपने निजी कार्य कर पा रहा है और न ही रोजगार पर जा पा रहा है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस विभाग से अपील की है कि थाना स्टाफ द्वारा की गई इस शर्मनाक और अपमानजनक घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
पीड़ित ने खुद को एक पीड़िता बताते हुए न्याय की उम्मीद जताई है और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  नगर पंचायत अध्यक्ष पुलिस हिरासत में, महिला से छेड़छाड़ के लगे हैं आरोप, समर्थकों ने घेरा थाना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!