छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
रायपुर ब्रेक: छत्तीसगढ़ गृह विभाग में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल; कई जिलों के एसपी बदले, 92 पुलिस अधिकारियों का प्रभार ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। इस व्यापक सर्जरी के तहत कुल 92 पुलिस अधिकारियों के प्रभार में तब्दीली की गई है। इस बड़े फेरबदल में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय लिया गया है।




Advertisment












