Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गरिमा राठौर को कराटे चेम्पियनशिप में प्रथम स्थान के साथ मिला गोल्ड मेडल, रायपुर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप…

जांजगीर-चांपा। फिट इंडिया थीम को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वी रजत महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप  का  आयोजन पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी फिजिकल डिपार्टमेंट स्टेडियम रायपुर में विगत 12 अक्टूबर रविवार को जिम्नेजियम हॉल में कराटे स्पोर्ट्स कुमिते, काता चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में राज्य स्तरीय ओपन कराटे चेम्पियनशिप में जांजगीर-चाम्पा जिले के पुटपुरा गांव की बेटी गरिमा राठौर पिता चुन्नीलाल राठौर को कराटे चेम्पियनशिप में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) एवं काता चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल मिला। इसके आलवा  प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को स्पेशल मैडल एवं सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया गया। इसके आलवा प्रत्येक ग्रुप के प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विजेता खिलाड़ी को दिल्ली में आयोजित नेशनल चेम्पियनशिप में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ भाग लेने का सअवसर मिलेगा। वहीं साथ में सभी टीम को टीम ट्रॉफी तथा कोच, ऑफिसियल को मुव्हमेंटो, सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 15 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र रखा, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!