Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने सबरिया समाज के लोगों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाकर किया जनसंवाद…

 जांजगीर-चांपा। जिले के सबरिया समुदाय के लोगों को स्वरोजगार और कौशल विकास से मुख्यधारा में लाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्वेश्य से जन संवाद की गई।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा सोशल पुलिसिंग के तहत जिले के सबरिया समुदाय के लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए सख्त प्रयास किया जा रहा है, और उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी कराई जा रही है ताकि वे आर्थिक रूप से सम्बल हो सके। इसी क्रम में सबरिया समाज के महिलाओं को बिहान ग्रुप में भी जोड़ा जा चुका है।
 इसी क्रम में 31 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा स्वयं पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कमरीद सबरिया डेरा पहुंचे जहां जन चौपाल लगाकर जन संवाद किया गया। जिसमें लोगो के सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पामगढ़ ने लोगो से आग्रह किया कि अवैध शराब नहीं बनाने, न ही किसी प्रकार का अवैध शराब  बिक्री नहीं करने, शराब बनाने या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। चौपाल के आयोजन से लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
 _जांजगीर चांपा पुलिस की अपील_
 अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है जिससे अक्सर त्रासदी होती है समाज के जिम्मेदार सदस्य के रूप में, इस तरह के अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
यदि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के बारे में जानकारी होती हैं तो पुलिस को सूचित करे।
 उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सबरिया समुदाय के गणमान्य नागरिक सहित लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।

See also  रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने उमड़ रही भीड़, सफेद, रंगीन और पीला मैसूर जैसे कोसे बीज बने आकर्षण का केंद्र, रेशम कीड़े को देखने बच्चे दिखा रहे विशेष रूचि ग्रामोद्योग विकास विभाग के राज्योत्सव स्टॉल बड़ी संख्या में ठहर रहे लोग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!