Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव खुली खदान में ट्रक मालिक की खुदकुशी

मृतक की पहचान मनोज जाट, निवासी जांजगीर-चांपा जिले के रूप में हुई है।

सूरजपुर, कौशलेन्द्र यादव । एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आमगांव खुली कोयला खदान में शनिवार देर रात एक ट्रक मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज जाट, निवासी जांजगीर-चांपा जिले के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज जाट का ट्रक पिछले 15 दिनों से खदान परिसर में खड़ा था, क्योंकि एसईसीएल अधिकारियों ने उसकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर रखा था। ट्रक को लोडिंग नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

See also  IPL में वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड, 61 गेंद पहले किया ये कारनामा

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मनोज जाट बार-बार अधिकारियों से लोडिंग दिलाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। लंबे समय तक इंतजार करने और कोई समाधान न निकलने पर उसने शनिवार रात अपने ही ट्रक की डाला बॉडी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Advertisment

इस घटना के बाद आमगांव सवेरिया खदान प्रबंधन और एसईसीएल अधिकारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और ट्रक ड्राइवरों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। सभी की नजरें अब पुलिस जांच और एसईसीएल के अधिकारियों की भूमिका पर टिकी हैं।

See also  पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपना नवीनीकरण नहीं कराये है, वे 31 दिसम्बर 2024 तक करा सकेंगे पंजीयन, श्रम मंत्री सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की संचालक मंडल की हुई बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!