Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी स्कूटी सवार 2 युवक ने बुजुर्ग पर किया चाकू से वार…

दुर्ग ,31अगस्त : छत्तीसगढ़ दुर्ग में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवक ने बुजुर्ग पर चाकू से वार दिया। यह चाकूबाजी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र में स्थित 18 नंबर रोड की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 4:30 बजे 60 साल के सूरज सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार साइकिल से निकले थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी कमर पर गंभीर चोटें आईं।

See also  सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को रोकने के लिए निर्देश जारी, कलेक्टरों को गोठानों कांजी हाउस में पशुओं को रखने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश...

घायल अवस्था में वे किसी तरह अपने घर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी कमर पर 15 से 18 टांके लगाए हैं।

वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!