Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : खनिज अफसर बदलने के बाद भी नहीं सुधरे हालात, बेखौफ सक्रिय हैं रेत-माफिया, 5 ट्रैक्टर व 700 घनमीटर रेत जब्त…

बिलासपुर : बिलासपुर में खनिज विभाग में अफसर बदलने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रतिबंध के बाद भी जिले में रेत, मुरूम और मिट्‌टी की बेतरतीब तरीके से अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है। बुधवार को खनिज विभाग ने छापेमारी की, तब पांच ट्रैक्टर के साथ ही 700 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण को जब्त किया।

दरअसल, राज्य शासन ने मानसून शुरू होने के साथ ही 15 अक्टूबर तक रेत सहित मुरम और मिट्‌टी जैसे खनन पर रोक लगा दिया है। इसके बावजूद जिले में माफिया सक्रिय हैं। कलेक्टर की सख्ती का भी खनिज माफियाओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। बीते 2 जुलाई को उप संचालक डॉ. दिनेश मिश्रा और खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी का तबादला हो गया। जिसके बाद यहां जिले में नए खनिज अधिकारी की पोस्टिंग की गई। बता दें कि रायपुर में पदस्थ नए उप संचालक केके गोलघाटे को यहां डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  गेड़ी दौड़ खेल में 40 से अधिक आयु वर्ग में सावित्री कश्यप और कुश्ती 40 किलोग्राम वर्ग में कमलाबाई ने प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का बढ़ाया मान...

नवपदस्थ डिप्टी डायरेक्टर गोलघाटे के जॉइन करने के बाद जिले में पहली बार छापेमारी की गई। जोगीपुर क्षेत्र में रेत का अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त कर रतनपुर थाने के सुपुर्द किए गए। आमागोहन क्षेत्र से रेत भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर जब्त कर बेलगहना पुलिस चौकी को सौंपे गए। वहीं नगोई क्षेत्र में लगभग 700 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण मिला, जिसे जब्त कर जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा की सुपुर्दगी में दिया गया है।

जिले में प्रतिबंध के बाद भी शहर के अरपा नदी के तट पर दयालबंद, ढेका, दोमुहानी से लेकर कोनी, सेंदरी, कछार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के रतनपुर, जोगीपुर, कोटा, बेलगहना, सोनपुरी, नगोई, खोंगसरा और आमागोहन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन चल रहा है। इसके साथ ही खनिज माफिया मुरुम और मिट्‌टी खोदकर बिल्डर को बेच रहे हैं। रेत माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं हो रहा है। रेत का अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किया जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!