Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘हेरा फेरी 3’ में फिर हुई परेश रावल की वापसी, अक्षय कुमार से सुलझा विवाद

अब एक बार फिर दर्शकों को राहत की सांस मिली है। क्योंकि फिल्म का विवाद अब खत्म हो गया है। परेश रावल की हेरा फेरी 3 में वापसी हो गई है। इसका बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने की है।

दरअसल, परेश रावल पॉडकास्टर हिमांशू मेहता से बातचीत कर रहे थे। यहां उनसे हेरा फेरी 3 से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई चीज लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है, तो आपको ज्यादा सावधान रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। ऑडियंस ने आपको बहुत सराहा है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब हाथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं। पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वो मेरे सालों से दोस्त हैं।’

See also  पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित, यूपीएससी की तर्ज पर अभ्यर्थियों के वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर जारी...

बता दें, पहले ये बताया गया कि साइनिंग अमाउंट लेने के बाद परेश ने बिना बताए फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद अक्षय ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी थी। जवाब में परेश अक्षय की कंपनी को साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज के साथ लौटा दिया था। तभी से इस फिल्म पर कुछ खास अपडेट आया नहीं। कहा ये जाने लगा कि बाबू भैया के रोल में प्रोड्यूसर नए चेहरे की तलाश में हैं। हालांकि अभी ये मामला राइट्स को लेकर भी फंसा हुआ है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!