Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘महाभारत’ होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? ये हिंट फैन्स के लिए बड़ा झटका है

मुंबई : आमिर खान लंबे वक्त के बाद वापसी करने वाले हैं. फ्लॉप रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद अब फैन्स उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. जल्द उनकी सितारे ज़मीन पर आने वाली है. जिसका कुछ वक्त पहले ट्रेलर आया था, जिसे फैन्स ने भर-भरकर प्यार दिया. यूं तो उनकी कई अगली फिल्मों पर काम चल रहा है. वहीं एक ड्रीम प्रोजेक्ट भी है- महाभारत. जिसे लेकर उन्होंने अपडेट दिया. साथ ही आखिरी फिल्म को लेकर क्या बोल दिया? जानिए.

हाल ही में आमिर खान ने राज शमानी को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बातचीत की. जहां अपनी लव लाइफ, फिल्मों और आखिरी फिल्म के सवाल पर हैरान करने वाली बात बता दी. क्या महाभारत उनकी आखिरी फिल्म होगी? खुद पूरी सच्चाई बता दी है.

See also  Raigarh News: दानी पारा के एक मकान में चोरों का धावा, सोने-चांदी के जेवर समेत 7-8 लाख रूपए के सामान ले उड़े चोर

आखिरी फिल्म पर क्या बोले आमिर खान?
हाल ही में आमिर खान ने उनकी आखिरी फिल्म को लेकर सवाल किया गया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि- ”मेरा ड्रीम है कि मैं महाभारत बनाऊं. इसकी रिलीज (सितारे जमीन पर) के बाद में इसपर काम शुरू करूंगा. 20 जून के बाद उस पर काम शुरू करूंगा. मुझे लगता है वो एक काम है, वो एक प्रोजेक्ट है, जिसे करने के बाद शायद मेरे अंदर यह फीलिंग आए कि इसके बाद में कुछ नहीं कर सकता हूं. क्योंकि वो मटैरियल ऐसा है.” वो आगे कहते हैं-

आमिर खान की फिल्में कौन सी?
सितारे जमीन पर के अलावा वो सनी देओल की फिल्म पर काम कर रहे हैं. ‘लाहौर 1947’ में उनका कैमियो होने की खबर है. वहीं महाभारत पर काम कर रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि उनकी फिल्म में अल्लू अर्जुन होंगे. हालांकि, यह अफवाह तब उड़ी, जब दोनों की साथ में तस्वीर आई. हालांकि, एक्टर ने महाभारत के बाद सोचा कि अब नहीं करना फिल्म, तो वो छोड़ सकते हैं. जिसका हिंट खुद दे चुके हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार निभाएंगे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!