Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश-बाढ़, 2 दिन में 32 मौतें:अरुणाचल में कार खाई में गिरी; मणिपुर में लैंडस्लाइड, 883 घर टूटे

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। दो दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई।

असम में सभी मौतें लैंडस्लाइड-बाढ़ के चलते हुईं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई।

मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। मणिपुर में पिछले 48 घंटों में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घरों को नुकसान पहुंचा।

See also  केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सरगुजा दौरे पर आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में हुई शामिल...

हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!