Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : बेटियों ने बदल दी समाज की सोच: मां को दिया कंधा, निभाई अंतिम रस्में

जांजगीर-चांपा। जिले के केरा गांव की चार बेटियों ने समाज को एक नई दिशा दिखाते हुए अपनी दिवंगत मां की अंतिम यात्रा की सभी रस्में पूरी की। पारंपरिक मान्यताओं को पीछे छोड़ते हुए इन बेटियों ने न केवल अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि पूजा-अर्चना कर अंतिम संस्कार की सारी विधियां भी निभाईं।

बेटियों ने मां को फूलों से सजी एम्बुलेंस में तुलसी से केरा गांव तक विदाई दी और फिर महानदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में चिता सजाकर मुखाग्नि दी। यह दृश्य न सिर्फ भावुक करने वाला था, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला भी था कि बेटियां भी हर कर्तव्य को पूरी श्रद्धा से निभा सकती हैं। चारों बेटियां माता-पिता का संबल थीं और आज वे पूरे समाज के लिए एक मिसाल बन गई हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि बेटियां केवल ‘लक्ष्मी’ नहीं, बल्कि ‘शक्ति’ भी हैं।

See also  12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!