Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोई मुर्ख ही ठुकराएगा… कतर से 400 मिलियन डॉलर का लगजरी विमान मिलने पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर की यात्रा पर जा रहे हैं, और इस दौरे से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उन्हें कतर के शाही परिवार की ओर से एक लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में मिलने वाला है, जिसकी कीमत लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। ट्रंप ने इस उपहार को स्वीकार करने के फैसले का खुलकर बचाव किया है। आइए जानते है कि उन्होंने मिलने वाले गिफ्ट को लेकर क्या कहा है…

“मुफ्त को मूर्ख ही ठुकराएगा”

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विमान को स्वीकार करने के अपने निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि यह विमान उन्हें नहीं बल्कि अमेरिका के रक्षा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस) को दिया गया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर लिखा, “यह एक देश कतर की ओर से एक उपहार है, जिसकी हमने वर्षों तक रक्षा की है। जब तक हमारे नए एयर फोर्स वन विमान तैयार नहीं हो जाते, तब तक इसे इस्तेमाल किया जाएगा।”

See also  विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सभापति राजकुमार साहू, जिले के प्रभारी मंत्री का शाल श्रीफल से किये स्वागत

बजट बचाने की बात भी कही

ट्रंप ने आगे कहा कि जब कोई देश अमेरिका को मुफ्त में इतना महंगा विमान देने को तैयार है, तो टैक्सपेयर्स का पैसा क्यों खर्च किया जाए? उन्होंने इस निर्णय को “बड़ी बचत” बताते हुए कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल “अमेरिका को फिर से महान बनाने” के लिए किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, “ऐसा उपहार न स्वीकारने वाला व्यक्ति मूर्ख होगा।”

Advertisment

विमान की सुविधाएं किसी महल से कम नहीं

यह बोइंग 747-8 जंबो जेट एक आम विमान नहीं है, बल्कि एक उड़ता हुआ महल है। इसे मशहूर फ्रांसीसी डिजाइन कंपनी अल्बर्टो पिंटो ने डिजाइन किया है। इसमें एक मास्टर बेडरूम, गेस्ट सुइट, दो बाथरूम, पांच लाउंज, एक निजी ऑफिस और पाँच किचन शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें लाइव टीवी, इंटरनेट, 13 ब्लू-रे प्लेयर, 40+ टीवी और सोने की सजावट भी मौजूद है। यह विमान केवल 90 वीआईपी यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स के लिए बना है, जबकि सामान्य 747 में 460 से अधिक यात्री सवार होते हैं।

See also  जिला लाइवलीहुड कॉलेज में फर्जीवाड़े का खुलासा, शिकायतकर्ता ने सहायक परियोजना अधिकारी मयंक शुक्ला और लेखापाल ऋचा अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग...

एयर फोर्स वन से तुलना पर ट्रंप की प्रतिक्रिया

एक न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने अमेरिका के वर्तमान एयर फोर्स वन की तुलना कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के विमानों से की। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विमान उनके मुकाबले छोटा और कम प्रभावशाली है। ट्रंप ने कहा, “हम अमेरिका हैं, और मुझे लगता है कि हमारे पास दुनिया का सबसे प्रभावशाली विमान होना चाहिए।”

ट्रंप की सोच और अमेरिकी गौरव

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान और फैसले ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वे अमेरिका की छवि को लेकर कितने सजग रहते हैं। उनके अनुसार, एक महाशक्ति होने के नाते अमेरिका को सबसे बेहतर और प्रभावशाली चीजों का मालिक होना चाहिए – फिर चाहे वह एक विमान ही क्यों न हो।

See also  OMG! मोमोस खिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर पति ने परोस दिया दोस्तों को, बारी-बारी से पूरी की हवस और हाथ पैर बांधकर फेंक दिया हाईवे पर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!