Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- एक ही परिवार के 4 लोगों के घर पर मिले शव, पत्नी और बच्चों को जहर देकर खुद आत्महत्या करने की आशंका

महासमुंद। महासमुंद में आज एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ शव मिले हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे पर लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (04 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े मिले हैं. सूचना मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून ( भृत्य ) के पद पर कार्रयरत था. आज जब उनकी लाश मिली तो घर घर अंदर से बंद था. आशंका है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी होगी. फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है.

See also  बड़ी खबर : अब फिजियोथेरेपिस्ट नाम के आगे नहीं लगा सकेंगे डॉक्टर, सरकार ने जारी किया आदेश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!