Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम में सोनी सिंह टीवी अभिनेत्री हुई शामिल प्रतिभागियों को मिला मंच, दिखाया अपना प्रतिभा…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विगत दिनों मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 का कार्यक्रम होटल सिटी इन अंबिकापुर में रखा गया था जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सोनी सिंह जो टीवी अभिनेत्री है उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम का शुभारंभ अमृताश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सफी अहमद पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष, संजय अंबष्ट( वरिष्ठ अधिवक्ता) शुभम जायसवाल (पार्षद ) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अमृताश सिंह एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठन जो समाज के विकास के लिए लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं उनको मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया सामाजिक संगठनों के द्वारा इस सम्मान के लिए मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम के आयोजन कर्ता व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम के आयोजन की भी प्रशंसा की।

See also  जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ दो स्लैब- आम आदमी से लेकर किसान तक को मिलेगी राहत

मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 के कार्यक्रम का संचालन अर्पिता सिंह (डायरेक्ट एंड फाउंडर ए एस डी फाउंडेशन) एवं क्षमा बंजारे (डायरेक्ट एंड फाउंडर बी बी फाउंडेशन) के द्वारा किया गया कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम में सोनी सिंह टीवी अभिनेत्री व मुख्य अतिथियो के द्वारा प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर स्थान दे सम्मानित किया गया। विजेता के रूप में तमन्ना गुप्ता फर्स्ट रनर अप रेखा भारती द्वितीय रनर अप में रुचि सिन्हा ने स्थान प्राप्त किया विजेता के रूप में आकाश दुर्गा फर्स्ट रनर अप लक्की सिन्हा द्वितीय रनर अप अतुल नागवंशी ने स्थान प्राप्त किया श्री किशोर विजेता के रूप में बिहान गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया मिस विनर में आस्था मिंज फर्स्ट रनर अप भूमि साहू द्वितीय रनर अप प्रिया वर्मा ने स्थान प्राप्त किया मिस टीन विजेता के रूप में आलिया खान फर्स्ट रनर अप अलपा रानी
एक्का द्वितीय रनर अप निधि एक्का ने स्थान प्राप्त किया किड्स विजेता के रूप में मान्या पाण्डेय फर्स्ट रनर अप प्रीशिखा जायसवाल द्वितीय रनर अप शिवांशी वर्मा ने स्थान प्राप्त किया।

Advertisment

सेंट्रल इंडिया छत्तीसगढ़ के रूप में विकास कुशवाहा सेंट्रल इंडिया अंबिकापुर मिस के रूप में चंदा सिन्हा सेंट्रल इंडिया अंबिकापुर फैसल खान एवं सेंट्रल इंडिया आईकॉन मे विराट सोनवानी ने स्थान प्राप्त किया हैं। जूरी किरण रात्रे, सुजाता पटेल सरिता बेहरा,उमा कुशवाहा एवं विष्णु कुजूर उपस्थि थे।

See also  9 दिनों से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद, सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया...

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट मिस अंकिता मिंज बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती लवली गुप्ता बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट एमआर ममता गुप्ता बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट किशोर के रूप मे शिखा जायसवाल विशेष क्रॉसिंग मे श्रीमती सेंट्रल इंडिया पीपुल्स विनर चॉइस दीपिका वैष्णव मिस सेंट्रल इंडिया पीपुल्स विनर चॉइस कोमल गोगिया कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में विष्णु कुजूर राखी मंडल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वही फोटोग्राफी पार्टनर श्री लाल डिजिटल रहा डिजाइनर मिनाज खान औस्का राजपूत रहे मिस्टर मिस मिसेस एण्ड किड्स सेंट्रल इंडिया सीजन 1 कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ और इस कार्यक्रम की प्रशंसा पूरे राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  बच्ची में आई जान, झुलस गई थी IED ब्लास्ट में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!