Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़ लोग बोले- ‘आईडी कार्ड देखकर कास्ट पूछा’ बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता घुसे थे डंडे लेकर

रायपुर ,25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता हाथों में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे और लोगों से धर्म व जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इस घटना से मॉल में मौजूद स्टाफ और कर्मचारी दहशत में आ गए।

मैग्नेटो मॉल की हेड आभा शर्मा ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था और उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी और स्टिक थे। वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे “आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?”, “आपकी कास्ट क्या है?” यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, शासकीय भूमि संरक्षण, अतिक्रमण हटाने,रिकॉर्ड त्रुटि सुधार अभियान तेज करने के निर्देश, अवैध प्लाटिंग, अवैध रेत में सख्ती बरतने के निर्देश

मॉल की हेड के मुताबिक, वो लोग किसी को मार ना दे इतना अग्रेसिव थे। हम सब डर के पीछे हो गए। यहां मौजूद कई स्टाफ रोने भी लगे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी चीजें डैमेज हो गई थी। सब से कास्ट पूछ रहे थे। लग रहा था कि मार ही देंगे।

इस तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। स्टाफ रोने लगा, सभी पीछे हट गए। ऐसा लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई चीजें तोड़ी जा चुकी थीं।

See also  नए लुक में आई Hyundai i20, स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

CCTV में कैद हुई घटना

Advertisment

मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

40 लोगों पर केस दर्ज

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG:दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी, पुलिस ने 42 लाख कराए होल्ड...

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक और गुंडागर्दी की है। ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा है। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हिंदू संगठन के लोगों ने तोड़फोड़ की है।

अंबुजा मॉल खाली कराया गया

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल खाली कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। किसी भी तरह की स्थिति से पहले ही मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!