Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताया ठंड को वजह…

दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताया ठंड को वजह।

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान सर्दी का असर श्रद्धालुओं की सेहत पर दिखने लगा है। बीते दो दिनों में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक हुआ, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। डॉक्टरों का कहना है कि कड़ाके की ठंड और भीड़भाड़ इसका मुख्य कारण हो सकते हैं।

मौसम में बदलाव की वजह से बढ़ रहे मामले

रविवार को केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड का आईसीयू वार्ड हृदय रोगियों से भर गया। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं, और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

See also  नाबालिक बालिका को अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

केस 1: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार निवासी गोपाल सिंह (43) अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में आए थे। रविवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जांच में कार्डियोजेनिक शॉक की समस्या पाई गई, लेकिन इलाज के बाद वह अब ठीक हैं।

केस 2: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी के रायसेन निवासी संतदास जी मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद अचानक वह अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल केंद्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisment

केस 3: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर के श्याम लाल चंद्राणी (65) रविवार सुबह मेला क्षेत्र में टहल रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द और चक्कर आने लगे। उन्हें सब सेंटर हॉस्पिटल लाया गया, जहां रायबरेली के एम्स की टीम ने जांच की और पाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि, अब वह ठीक हैं।

See also  IPS Seema Aggarwal: 36 साल IPS की नौकरी, रिटायर होते ही उठाया ऐसा कदम कि हर कोई कर रहा सलाम

ये लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह लें
सीने में जलन और दर्द होना
सीने पर दबाव महसूस होना
सांस लेने में दिक्कत होना
हाथ, कमर, जबड़े में दर्द

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!