Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फैक्ट्री में मजदूर का कटा हाथ:मशीन चलवाने के लिए किया मजबूर; हादसे के बाद हटाया गया CCTV, महिला ने लगाए गंभीर आरोप…

कोरबा : सोनीपत के राई में एक फैक्ट्री में हेल्पर का काम करने वाले मजदूर का मशीन चलाने के दौरान हाथ कट गया। महिला ने पति के हाथ कटने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घायल अवस्था में फरीदाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिकायतकर्ता सोनदई देवी ने शिकायत में बताया है कि मूल रूप से बिहार के दरभंगा की निवासी हैं और वर्तमान में सोनीपत के बीसवां मील राई क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति भोला महतो एनपी पोली प्लास्ट कंपनी में पिछले 5 वर्षों से हेल्पर के रूप में काम कर रहे हैं। सुबह करीब 9:45 बजे उनके पति का दाहिना हाथ मशीन में कट गया। इस गंभीर हादसे की सूचना उन्हें देर रात 9 बजे दी गई।

See also  अडाणी ग्रीन एनर्जी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कंपनी ने स्थापित किया 15,000 मेगावाट से ज्यादा वाला प्लांट

कई अस्पतालों में भटकती रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि घायल पति को सुल्तानपुरी ESI हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर उन्हें बसई धारा ESI और अंत में फरीदाबाद ESI अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अलग-अलग हॉस्पिटल में भटकते रहे और जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी और जिसके चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहीं।

मशीन चलाने पर किया गया मजबूर 

Advertisment

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुपरवाइजर जनार्दन सिंह ने उनके पति को जबरन मशीन चलाने के लिए बाध्य किया, जबकि भोला महतो ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्हें मशीन चलाना नहीं आता। कंपनी प्रबंधन ने नौकरी से निकालने की धमकी दी थी, जिसके चलते उनके पति मजबूरी में काम करते रहे।

See also  बीमार को कंधे पर अस्पताल ले जाते दिखे परिजन, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!