Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Pahalgam Attack: आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ानें, जानें टाइमिंग…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायलों का इलाज जारी है। इस बीच एअर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि विमान सेवा 23 अप्रैल, बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी।

बता दें कि इस हमले में मरने वाले लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा के लोग शामिल हैं। आतंकियों ने इस हमले में केवल उन लोगों को टारगेट किया जो अपने परिवार के साथ घूमने गए थे यहां तक कि आतंकियों ने लोगों के नाम पूछ-पूछकर गोली मारी।

See also  CG SI Result 2024 जारी! 7301 उम्मीदवारों ने मेन्स के लिए मारी बाजी, अब मेन्स की तैयारी शुरू, पहले जान लें ये बातें

क्या होगी टाइमिंग?
एयर इंडिया ने बताया कि बुधवार को सुबह 11:30 बजे श्रीनगर से दिल्ली और दोपहर 12:00 बजे मुंबई के लिए उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरलाइन ने कहा, हमारी अन्य सभी उड़ानें श्रीनगर से पूर्वनिर्धारित समय पर चलेंगी। 30 अप्रैल तक इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एयर इंडिया मुफ्त पुनः बुकिंग और पूरी तरह से रिफंड की सुविधा भी देगी।

विशेष विमान से घर भेजे जाएंगे मृतकों के शव
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी 26 लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। पोस्टमार्टम श्रीनगर के अस्पताल में किया गया। अब आज सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से उनके घरों को भेजा जाएगा।

See also  आप के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक का 11 सितंबर को अकलतरा में आगमन...

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर वापस लौट रहे PM मोदी
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम जाएंगेस, उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी रहेंगे। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी कल ही पहलगाम पहुंचे हैं। इस बीच हमलावरों की तलाश तेज़ हो गई है। आर्मी के साथ साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में साथ है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

Advertisment

TRF ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF ने ली है। इस बीच दुनिया भर में हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर बात की है और कहा है कि कश्मीर में आतंकी हमले की खबर बहुत परेशान करने वाली है। रूस के राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने भी पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की है। इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं।

See also  CG : नेशनल हाईवे में ट्रक ने कुचला, 2 युवकों की मौत…ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!