Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG : नेशनल हाईवे में ट्रक ने कुचला, 2 युवकों की मौत…ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम

जशपुर, 03 अगस्त I पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया है। दरअसल, यह पूरा घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 पर केराकछार के पास देर शाम हुआ। मृतक युवक, जो आपस में जीजा-साले थे, बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह मुआवजे की मांग को लेकर NH43 पर चक्का जाम कर दिया, जिसे पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने समझाइश देकर खुलवाया।

See also  नेशनल हाईवे 149 बी में सिवनी व बालपुर मार्ग पर एप्रोच रोड की मांग, जिला पंचायत के सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने जनदर्शन में दिया आवेदन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!