छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
आप के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक का 11 सितंबर को अकलतरा में आगमन…

जांजगीर-चांपा। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक एवं प्रदेश सहप्रभारी व विधायक दिल्ली मुकेश अहलावत का एक दिवसीय आगमन अकलतरा में हो रहा है जिसमें सुबह 11 बजे से बिलासपुर, जांजगीर चांपा जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक योगेश सिंह स्मृति भवन अकलतरा में होने जा रही है। इस जोन स्तरीय मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू एवं प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, डॉ हेमंत कश्यप जिला अध्यक्ष, जिला सचिव विनय गुप्ता, समेत बिलासपुर जांजगीर चांपा सक्ति और जिला मुंगेली के सभी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



