Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि…

Pahalgam terror attack: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह उस जगह पर भी गए जहां आतंकियों ने इस कायराना हमले को अंजाम दिया था.आपको बता दें कि इस हमले में 26 लोगों की जान गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सेना सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आपको बता दें कि पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में दिख रहे हैं. उन्होंने इस हमले की सूचना मिलते ही अपने सऊदी अरब के दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट आए हैं. बुधवार सुबह उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया. मामले की गंभीरता को समझते हुए पीएम मोदी ने बगैर कोई भी वक्त गंवाए एयरपोर्ट पर हाई लेवल बैठक की. इस बैठक सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने और उनका साथ देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

See also  उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने अंतिम तिथि 31 जुलाई, बैंक, लोक सेवा केन्द्र, पोस्ट आफिस में करा सकते हैं बीमा, कम प्रीमियम से हो सकता है नुकसान की भरपाई, मार्गदर्शन करने ब्लॉकवार संपर्क अधिकारी नियुक्त...

इन सब के बीच भारतीय सेना ने बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को घेरकर सघन जांच अभियान चला रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 6 आतंकियों के शामिल रहने की भी बात सामने आ रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!