Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Horror Movies : बॉलीवुड-हॉलीवुड नहीं… ये 5 टर्किश हॉरर फिल्में उड़ा देंगी आपकी रातों की नींद! डर को भी लगेगा डर…

नई दिल्ली। Horror Movies : अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और नई फिल्मों की तलाश कर रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। दरअसल हम आपको बॉलीवुड या हॉलीवुड नहीं बल्कि तुर्की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है। जिसकी कहानियां सिर्फ डर नहीं पैदा करतीं, बल्कि मन-मस्तिष्क पर गहरा असर भी छोड़ती हैं। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं और हर हॉरर लवर को इनसे एक बार जरूर रूबरू होना चाहिए।

 1. मुसल्लत (Musallat) – 2007
इस 1 घंटे 35 मिनट की फिल्म में एक रूहानी मोहब्बत और डर का जबरदस्त मेल है। कहानी एक ऐसे शैतान की है, जिसे एक महिला से प्यार हो जाता है और वह इंसान बनने की चाह रखने लगता है। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है और यकीन मानिए, अंत तक आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगी।

See also  CG Budget Session: विधानसभा में गूंजा धान खरीदी का मुद्दा, लखेश्वर बघेल ने सरकार को घेरा

2. मागी (Magi) – 2015
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में न्यू यॉर्क की पत्रकार ओलिविया की कहानी है, जो अपनी बहन मार्ला से मिलने तुर्की आती है। मार्ला गर्भवती है, लेकिन उसकी पिछली जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जो अब धीरे-धीरे एक डरावनी हकीकत बनकर सामने आता है। फिल्म धीरे-धीरे एक शांत रोमांच से आपको गहरे डर की ओर ले जाती है।

3. बास्किन (Baskin) – 2015
पांच पुलिस अफसरों की कहानी जो एक अजीब से कॉल के बाद एक ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जिसे ‘नर्क’ कहना भी कम होगा। प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में सस्पेंस, हिंसा और डर का ऐसा कॉम्बो है जो आपको चौंकाता भी है और घबराता भी।

See also  CG News: इस जिले में कुत्तों के आतंक पर बड़ा फैसला! अब काटा तो मालिक देगा 5 हजार का जुर्माना

4. ओकुल (Okul) – 2004
एक स्कूल, जहां टीचर्स और छात्र एक अदृश्य शक्ति के शिकार हो जाते हैं। यह फिल्म क्लासिक हॉरर एलिमेंट्स के साथ एक ऐसा माहौल तैयार करती है, जिसमें डर लगातार बना रहता है। यह फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।

Advertisment

5. बद्दुआ: द कर्स (Beddua: The Curse) – 2018

चार दोस्तों की जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है, जब उनकी मुलाकात एक रहस्यमयी महिला शमन से होती है। इसके बाद शुरू होता है काला जादू, तांत्रिक तंत्र और एक ऐसी लकीर, जो मौत और पागलपन के बीच झूलती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

See also  सरकार बनते ही कोरिया बनेगा संभाग और जिला विभाजन विसंगति होगी दूर - पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, बैकुंठपुर रोड अमृत स्टेशन और रेलवे ट्रांसपोर्टेशन हब, कोरिया को करेगा विकसित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!