Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BCCI Central Contract : इन 4 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश! तो इन्हें सालाना मिलेंगे 7 करोड़ रुपए, BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का किया ऐलान…

नई दिल्ली। BCCI Central Contract : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-2025 सीजन के लिए खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है।

चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में, छह को ए ग्रेड में, पांच को बी ग्रेड में और 19 खिलाड़ियों को सी ग्रेड में जगह दी गई है। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है, ये सभी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं।

BCCI Central Contract : एक बड़ी बात यह रही कि ऋषभ पंत को बी ग्रेड से ए ग्रेड में प्रमोट किया गया है। साथ ही ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी ने भी सबका ध्यान खींचा है। पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट न खेलने के कारण इन दोनों को अनुबंध से बाहर कर दिया गया था।

See also  साराडीह बैराज में एनडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़ एवं आपदा से बचाव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, स्कूली विद्यार्थियों ने भी एनडीआरएफ टीम के मॉकड्रिल से आपदा से बचाव के सीखे गुण...

अनुबंध सूची में ए+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बरकरार रखा गया है। ये खिलाड़ी भले ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई के भविष्य की योजनाओं में अभी भी शामिल हैं।

BCCI Central Contract : अनुबंध की अवधि एक अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक की होगी।

Advertisment

खिलाड़ियों की ग्रेडवाइज सूची:

ए+ ग्रेड (7 करोड़ रुपये सालाना)
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

BCCI Central Contract : ए ग्रेड (5 करोड़ रुपये सालाना)
हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल

बी ग्रेड (3 करोड़ रुपये सालाना)
सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव

See also  Raigarh News: निर्विरोध पार्षद घोषित पूनम सोलंकी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई...

BCCI Central Contract : सी ग्रेड (1 करोड़ रुपये सालाना)
रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, सरफराज खान, आकाश दीप, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, ईशान किशन, शिवम दुबे, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा

किसे फायदा, किसे नुकसान?

ऋषभ पंत को प्रमोशन मिला है जबकि रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, जितेश शर्मा और केएस भरत को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, वहीं अन्य खिलाड़ियों को पिछले साल कम मैच खेलने की वजह से बाहर किया गया है।

See also  गर्मियों में स्किन की इन बीमारियों का रहता है खतरा, डॉक्टर से जानें देखभाल के तरीके...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!