छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हादसा इतना जोरदार था कि ड्राइवर केबिन में फंसा रहा…

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की एक यात्री बस बेलतरा के पास हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना जोरदार था कि बस का ड्राइवर संजय केबिन में फंस गया, वहीं कई यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



