Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशरायपुरलाइफस्टाइल

नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने किया डिजनीलैंड मेले का शुभारंभ…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 17 अप्रैल 2025 की देर शाम डिजनीलैंड मेला सह मीना बाजार का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर मनोरंजन मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता देवा गढ़ेवाल, जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ के जिला पदाधिकारी केसी राठौर, डिजनीलैंड मनोरंजन मेला के संचालक उमेश गुप्ता, नियाज मंसूरी व रईस अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे।

डिजनीलैंड मनोरंजन मेला के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मनोरंजन मेले के आयोजन से माहौल खुशनुमा हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यह सबसे अच्छा मनोरंजन पार्क है। उन्होंने आगे कहा कि जिला मुख्यालय जांजगीर में 30 दिन तक रोजाना शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक हर उम्र के लोग यहां आकर भरपूर मनोरंजन पा सकते हैं। क्योंकि, लोगों के मनोरंजन के लिए यहां दर्जनों प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रांतों की चीजों के 50 से अधिक स्टॉल लगे हैं। डिजनीलैंड मनोरंजन मेला देश के विभिन्न राज्यों में अपना जलवा दिखा चुका है। लिहाजा, जांजगीर-चांपा जिले सहित समूचे प्रदेश के लोगों को इस मेले में शामिल होकर भरपूर मनोरंजन के लुत्फ़ उठाने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान मेला संचालक उमेश गुप्ता व नियाज मंसूरी ने बताया कि मेला परिसर में मोबाइल से संबंधित सामान, घर के साफ-सफाई की सामग्री, किचन वेयर, वास्तु के सामान, कंगन-चूड़ी और परिधान, कांच के आइटम, खाद्य सामग्री के स्टाल आदि लगाए गए हैं, जिसकी खरीदारी लोग कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा के लिए मनोरंजन मेले में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए इस मेले में अनेक प्रकार के झूले लगे हैं, जिनके शुल्क बहुत ही कम हैं। मेले में ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, टोरा-टोरा झूला, ड्रैगन झूला सहित बच्चों के लिए अनेक प्रकार के झूले जैसे मिकी माउस, हेलीकॉप्टर झूला, थ्री-वन झूला, ट्रेन झूला लगाए गए हैं। इसके साथ ही खाना खजाना का भी स्टॉल लगाया गया है। मेले में झूलों की कीमत 50 से लेकर 60 रुपए के बीच है। जबकि, मेले में एंट्री फीस 10 रुपए रखी गई है। मेला एक माह तक रोजाना शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

See also  वर्मी कम्पोस्ट बैग बना आय का जरिया, गौठानों में किए विक्रय, सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह उपभोक्ताओं को मिला वर्मी कम्पोस्ट बैग का विकल्प...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!