Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधानसभा में विधायक ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर मचाया हंगामा सरकार से मांगा जवाब…

विधायक कश्यप ने विधानसभा में उठाई अपराध और विकास की अहम समस्याएं

रायपुर। विधानसभा में गृह एवं पंचायत विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं की ओर गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध, नशाखोरी, पुलिस की निष्क्रियता और चिटफंड ठगी के मामलों पर कड़ी आपत्ति जताई।

अपराधों में बढ़ोतरी पर चिंता

विधायक कश्यप ने कहा कि जांजगीर–चांपा जिले में चोरी, डकैती, लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेष रूप से जांजगीर और चांपा नगरीय क्षेत्रों में चैन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में चांपा में चाकूबाजी की घटना का जिक्र किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

See also  भगवान श्री राम के आदर्शों एवं आचरण को आत्मसात कर जीवन को सफल बनायें- मंत्री टंकराम वर्मा, अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक एवं अलौकिक पल का जीवंत प्रसारण देख भाव विभोर हुए लोग...

उन्होंने पुलिस पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने और गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया। यादव चौक में पार्षद की पत्नी के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस ने विधानसभा में गलत रिपोर्ट दी कि कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई, जबकि पार्षद के पास एफआईआर की कॉपी मौजूद थी।

Advertisment

नशाखोरी और सूदखोरी को बताया अपराध बढ़ने का कारण

विधायक कश्यप ने बताया कि कम उम्र के युवा अपराधों में शामिल हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण बढ़ती नशाखोरी है। उन्होंने जांजगीर सिटी कोतवाली के सामने खुलेआम गांजा और शराब की अवैध बिक्री का मामला उठाया। इसके साथ ही, जिले में बढ़ती सूदखोरी के कारण आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

See also  प्योर ईवी ने लिथियम-आयन बैटरीज़ की उम्र दोगुनी करने के लिए बीई एनर्जी फ्रांस के साथ साझेदारी की...

पुलिस पर लगाए अवैध उगाही के आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय अवैध वसूली में लिप्त है। उन्होंने चांपा में क्राइम ब्रांच द्वारा एक घर में छापा मारकर 4.30 लाख रुपये जब्त करने का मामला भी सदन में उठाया।

विकास कार्यों पर जोर

पंचायत विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा करते हुए विधायक कश्यप ने मनरेगा के तहत रोजगार बढ़ाने और पंचायत सचिवों के रिक्त पदों को भरने की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों के निर्माण की जरूरत बताई, जिनमें शामिल हैं:

ग्राम कांसा से कटौद

ग्राम सेंदरी से घुठिया

ग्राम बुड़ेना से भैंसमुड़ी

ग्राम खैरा खोखसा से सरखों

ग्राम चोरभट्ठी से तेंदुवा

ग्राम खैरा से खिसोरा

See also  Accident News:सड़क हादसा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत...

इसके अलावा, उन्होंने जांजगीर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की भी मांग रखी, जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग

विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार से अनुरोध किया कि जिले में अपराध और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही, उन्होंने नैला में पुलिस सहायता केंद्र खोलने की मांग भी रखी ताकि लोगों को तुरंत सुरक्षा सहायता मिल सके।

जनता से अपील

विधायक ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें और सतर्क रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक जिले की जनता को सुरक्षित माहौल नहीं मिलता।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!