Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हुआ लापता, हत्या की आशंका…

सरसिंवा। सारंगढ़ जिले में सरसिंवा थाना क्षेत्र के बेलादुला चौकी में एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है, जिसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुधवार रात 3 से 5 बजे के बीच गया था, जिसके बाद से वह लापता है।

जंगल में मिले खून के धब्बे…
परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसी बीच घटनास्थल से करीब 1-2 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में खून के धब्बे और खून से सने डंडे मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। इससे युवक की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

See also  16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों से की चर्चा, बस्तर में तेजी से समग्र विकास का खींचा गया खाका...

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरी छानबीन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक कहां है और उसके साथ क्या हुआ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!