Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट…

जशपुर। जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी शादी करूंगी. इससे पति आक्रोश में आकर आपा खो बैठा.

See also  जैजैपुर क्षेत्र में 6 करोड़ की लागत से बनेगी 2 नई सड़कें, विधायक बालेश्वर साहू के प्रयास से मिली जनता को सौगात...

पती ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया. फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया. आरोपी पति का जब इस बर्बरता से मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा.ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बगीचा SDOP दिलीप काैशले घटना स्थल के लिए रवाना हाे गये हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रयासों से सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार हेतु 194.18 लाख रूपये स्वीकृत, नैला के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में पीने की पानी की समस्या अब होगी दूर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!