Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब नहीं कांपेंगे हाथ… चीन के नए स्टेमसेल थेरेपी से पार्किंसन रोगियों का होगा इलाज, ऐसे करेगा काम

पार्किंसन बीमारी का आजतक कोई इलाज नहीं है. केवल इसको कंट्रोल किया जाता है, हालांकि अब इसके इलाज में उम्मीद की किरण जगी है. चीन के University of Science and Technology के शोधकर्ताओं की टीम ने नई स्टेम-सेल थेरेपी से पाकिंसन मरीजों को ठीक किया है. यह रिसर्च भविष्य में बीमारी को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है.

पार्किंसन एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को बोलने से लेकर चलने फिरने तक में कठिनाई होती है. हाथ भी कांपते हैं और इंसान अपने रोजाना के काम भी ठीक तरीके से नहीं कर पाता है. जब दिमाग में डोपामिन बनाने वाले न्यूरॉन्स धीरे-धीरे मर जाते हैं तब ये बीमारी होती है. इस वजह से हाथ कांपना, चल फिर न पाना और शरीर का संतुलन न बन पाना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ये बीमारी आमतौर पर 60 साल से अधिक उम्र में होती है, हालांकि कुछ मामलों में इससे कम उम्र के लोगों में भी ये हो सकती है.

See also  25 लोगों से भरी पिकअप पलटी…2 बच्चों की मौत:20 घायलों में 11 की हालत गंभीर...

क्या है चीन की नई रिसर्च
चीन के वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल को तैयार किया है. इसको इस तरह बनाया गया है कि इसमें डोपामिन वाले न्यूरॉन्स बनते रहें. अगर किसी में ये कम हुए तो इस स्टेम सेल की मदद से उस मरीज में इनको ट्रांसप्लांट दिया जाएगा. फिलहाल फेज वन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा हुआ है. इसमें अब तक 6 मरीजों को यह स्टेम-सेल ट्रांसप्लांट दिया गया है.

रिसर्च में पता चला कि इन 6 मरीजों में पार्किसन के लक्षणों में काफी सुधार हुआ. स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के तीन से चार महीने के भीतर ये मरीज सामान्य हो गए थे. यानी ये ट्रीटमेंट केवल लक्षणों को कम नहीं कर रहा था बल्कि बीमारी का इलाज भी कर रहा है.

See also  बिहार वालों ने सारे रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दी, दुनिया में पहली बार किसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च (Pushpa 2) पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। अल्लू अर्जुन Allu Arjun और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए गांधी मैदान हाउस फुल हो गया 🔥 #pushpa2 #Pushpa2TheRuleTrailer

शुरुआती दौर में है ट्रायल
भले ही स्टेम सेल ट्रीटमेंट से 6 मरीज की बीमारी काबू में आ गई, लेकिन ये ट्रायल अभी बहुत ही छोटे लेवल पर है. इसको बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है. तभी इसके साइड इफेक्ट्स से लेकर अन्य चीजों का पता चलेगा. हालांकि इस ट्रायल ने यह साबित कर दिया है कि पार्किंसन जैसी न्यूरोलॉजिक बीमारी में जो न्यूरोरॉन्स खत्म हो जाते हैं उनको भी दोबारा बनाया जा सकता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!