Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Pakistan Airstrike : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, भारी तबाही का दावा, 400 की मौत:250 घायल

काबुल: पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान में हवाई हमले किए, जिनमें राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाए जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विस्फोटों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया।

तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

See also  मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा चार दिवसीय धरना प्रदर्शन का सर्मथन किया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया...

अफगान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रभावित अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

इस घटना पर अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की है। उन्होंने आम नागरिकों पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया।

Advertisment

इससे पहले भी पाकिस्तान ने कंधार प्रांत में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था, जिसे उसने ‘गजब-लिल-हक’ ऑपरेशन का हिस्सा बताया। जवाब में तालिबान ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

See also  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “अश्लील और हिंसक” सामग्री रोकने, नए कानूनी ढांचे पर विचार कर रहा मंत्रालय...

दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात टकराव की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार हालिया संघर्षों के चलते बड़ी संख्या में नागरिक प्रभावित हुए हैं और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन से संचालित हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों को लगातार खारिज करती रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!