Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों किया गिरफ्तार…

थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों किया गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों गिरफ्तार  किया है।
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 14080 रूपए एवं 52 पत्ती तास को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ प्रभारी  निरी. भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना नवागढ़ क्षेत्र में 04 लोगों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विजय कुमार कश्यप उम्र 38 साल निवासी नवागढ़, संजय श्रीवास उम्र 27 साल निवासी कोरबा थाना सिटीकोतवाली कोरबा, मो. आदिल उम्र 26 साल निवासी शारदा बिहार अटल आवास कोरबा, भानु साहू उम्र 30 साल निवासी भैंसमुडी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरी. रमेश एक्का, आर  संजय टंडन, कुलदीप खुटे, श्याम कुमार शांते, अमन राजपूत, भुनेश्वर पटेल एवं थाना नवागढ़ स्टॉप  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अनवर-अनिल की याचिका ख़ारिज: इनको मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!